रोहित और रिंकू ने खड़ा किया रनों का पहाड़

भारत ने अफगानिस्तान के सामने 213 रन का लक्ष्य रखा है। यह जून में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया की आखिरी टी20 सीरीज है। टीम इंडिया फिलहाल इस सीरीज में 2-0 से आगे है। 

author-image
Jagganath Mondal
New Update
rahit & rinku.

Rohit Sharma and Rinku Singh scored a mountain of runs

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : आज भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा हा है और आखिरी मुकाबला में भारत ने 212 रन बनाए। भारत ने अफगानिस्तान के सामने 213 रन का लक्ष्य रखा है। यह जून में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया की आखिरी टी20 सीरीज है। टीम इंडिया फिलहाल इस सीरीज में 2-0 से आगे है। 

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रोहित और रिंकू का तूफान देखने को मिला। एक वक्त भारत ने 22 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। किसी ने नहीं सोचा था कि टीम इंडिया 200 के स्कोर तक पहुंच पाएगी, लेकिन रोहित और रिंकू ने ऐसा कर दिखाया है। रोहित और रिंकू ने पांचवें विकेट के लिए 95 गेंद में 190 रन की नाबाद साझेदारी की। 

रोहित ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का रिकॉर्ड पांचवां शतक लगाया। वह इस प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वह 69 गेंद में 11 चौके और आठ छक्के की मदद से 121 रन बनाकर नाबाद रहे। 121 रन रोहित का इस प्रारूप में उच्चतम स्कोर है।रोहित ने पांच साल दो महीने बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाया। पिछला शतक उन्होंने नवंबर 2018 में लगाया था। वहीं, रिंकू ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया। वह 39 गेंद में 69 रन बनाकर नाबाद रहे। 

आखिरी पांच ओवर में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 103 रन बनाए। आखिरी ओवर में करीम जनत गेंदबाजी के लिए आए और इस ओवर में रोहित और रिंकू ने 36 रन बटोरे। पहली गेंद पर रोहित ने चौका लगाया। इसके बाद दूसरी गेंद पर रोहित ने छक्का लगाया। इसे नो बॉल दिया गया। फ्री हिट पर रोहित ने फिर छक्का जड़ा। तीसरी गेंद पर रोहित ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर रिंकू ने छक्का जड़ा। इसके बाद आखिरी तीन गेंद पर रिंकू ने लगातार तीन छक्के जड़े।