भारत, बलूचिस्तान और क्रिकेट मैच

बुधवार को बलूच नेता मीर यार बलूच ने राज्य में दशकों से हो रही हिंसा, जबरन गायब किए जाने और मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान से स्वतंत्रता का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान पाकिस्तान नहीं हैं।

author-image
Jagganath Mondal
एडिट
New Update
India-Balochistan cricket match

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: बुधवार को बलूच नेता मीर यार बलूच ने राज्य में दशकों से हो रही हिंसा, जबरन गायब किए जाने और मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान से स्वतंत्रता का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान पाकिस्तान नहीं हैं।

उन्होंने भारत और वैश्विक समुदाय से आजादी के लिए समर्थन देने की मांग की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि बलूचिस्तान के लोगों ने अपना फैसला दे दिया है। अब दुनिया को चुप नहीं रहना चाहिए। इस बीच, बलूच नेता मीर यार बलूच ने भारत और बलूचिस्तान के बीच एक दोस्ताना क्रिकेट मैच की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि यह मैच जल्द ही दिल्ली या बलूचिस्तान के ग्वादर में खेला जाएगा। बलूच नेता मीर यार बलूच ने यह अनोखी फरमाइश की है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।