Asia Cup Final 2023 : श्रीलंका के ऊपर सिराज का कहर, दिया छठा झटका

मोहम्मद सिराज ने चौथे ओवर में छह गेंदों में चार विकेट लिए। पहले उन्होंने चौथे ओवर की पहली गेंद पर पथुम निसांका को कैच आउट कराया, इसके बाद सदीरा समरविक्रमा को तीसरी गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट किया।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
siraj kahar on srilanka

Havoc of Mohammed Siraj on Sri Lanka

एएनएम न्यूज, ब्यूरो: आखिरकार एशिया कप 2023 (Asia cup 2023) अपने अंजाम तक पहुंचने जा रहा है। फाइनल में भारत (India) और श्रीलंका (Srilanka) की टीमें आमने-सामने। भारत और श्रीलंका के बीच खिताबी मुकाबला शुरू हो चुका है। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने चौथे ओवर में छह गेंदों में चार विकेट लिए। पहले उन्होंने चौथे ओवर की पहली गेंद पर पथुम निसांका को कैच आउट कराया, इसके बाद सदीरा समरविक्रमा को तीसरी गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट किया। चौथी गेंद पर उन्होंने ईशान किशन के हाथों चरिथ असलंका को कैच कराया। हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गए। इसके बाद आखिरी गेंद पर सिराज ने धनंजय डिसिल्वा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। इससे पहले बुमराह ने पहले ही ओवर में कुसल परेरा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया था। चौथे ओवर के बाद सिराज ने छठे ओवर में भी अपना कहर बरपाया। उन्होंने 12 के स्कोर पर श्रीलंका को छठा झटका दिया। सिराज ने कहर बरपाते हुए कप्तान दासुन शनाका को क्लीन बोल्ड किया और वह खाता भी नहीं खोल सके। (Asia cup final 2023) 6 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 13 रन है। (Cricket)