New Update
/anm-hindi/media/media_files/2025/10/29/jagadhatri-puja-2025-10-29-13-10-38.jpg)
Jagadhatri Puja 2025
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पूर्वी भारत के राज्यों पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और त्रिपुरा में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ जगद्धात्री पूजा मनाई जाती है। यह पर्व हर साल कार्तिक शुक्ल नवमी (अक्षय नवमी) के दिन आयोजित होता है।
जगद्धात्री पूजा को मां दुर्गा के एक रूप की आराधना माना जाता है और इसे भव्य सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया जाता है।
इस साल कार्तिक शुक्ल नवमी 30 अक्टूबर को सुबह 10:06 बजे से शुरू होकर 31 अक्टूबर को सुबह 10:03 बजे तक रहेगी। इस प्रकार जगद्धात्री पूजा शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)