साल में सिर्फ करवा चौथ के दिन खुलता है यह विशेष मंदिर!

करवा चौथ के पावन पर्व पर जहां पूरे देश में सुहागन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए व्रत रखती हैं, वहीं मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित चौथ माता का मंदिर इस दिन एक अनोखी परंपरा का साक्षी बनता है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Chauth Mata

Chauth Mata

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: करवा चौथ के पावन पर्व पर जहां पूरे देश में सुहागन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए व्रत रखती हैं, वहीं मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित चौथ माता का मंदिर इस दिन एक अनोखी परंपरा का साक्षी बनता है।

इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि पूरे साल बंद रहने वाला यह मंदिर केवल करवा चौथ के दिन ही खुलता है। जैसे ही सूरज ढलता है, मंदिर के कपाट खोले जाते हैं और माता के विशेष रूपों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है।