/anm-hindi/media/media_files/2025/08/09/mahakal-2025-08-09-10-29-33.jpg)
mahakal
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आज भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व केवल इंसानों तक सीमित नहीं है, बल्कि देवों के देव महाकाल भी इसे मनाते हैं। जानकारी के मुताबिक, 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भगवान महाकाल को आज सुबह भस्म आरती के दौरान राखी बांधी गई, जो इस पर्व की अनूठी परंपरा है। मान्यता है कि सबसे पहले राखी भगवान महाकाल को ही बांधी जाती है, और जिन बहनों के भाई नहीं होते, वे महाकाल को अपना भाई मानकर राखी बांधती हैं।
आज श्रावण मास का अंतिम दिन होने के कारण भस्म आरती के समय पंडे और पुजारियों के परिवारों ने बाबा महाकाल को राखी अर्पित की। साथ ही, बेसन और शुद्ध घी से तैयार सवा लाख लड्डुओं का भोग भी लगाया गया।
भस्मारती के दौरान महाकाल मन्दिर में मनाया गया रक्षा बंधन पर्व ,पुजारी परिवार की महिलाओं ने बाबा महाकाल को बांधी सबसे पहली राखी , बाबा को लगाया गया सवा लाख लड्डुओं का महा भोग, pic.twitter.com/sZqOQyiecX
— Satna Times (@satnatimes) August 9, 2025
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)