भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा आज, बढ़ाई गई सुरक्षा

ओडिशा के पुरी में आज भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा निकाली जाएगी। जानकारी के मुताबिक, भगवान जगन्नाथ अपने जन्मस्थान माने जाने वाले गुंडिचा मंदिर में एक सप्ताह बिताने के बाद आज बहन सुभद्रा और

author-image
Jagganath Mondal
New Update
puri

rath yatra

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: ओडिशा के पुरी में आज भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा निकाली जाएगी। जानकारी के मुताबिक, भगवान जगन्नाथ अपने जन्मस्थान माने जाने वाले गुंडिचा मंदिर में एक सप्ताह बिताने के बाद आज बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलभद्र के साथ अपने रथों पर सवार होकर 12वीं शताब्दी के मंदिर लौटेंगे। इसी के साथ रथ यात्रा उत्सव का समापन हो जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि बाहुड़ा यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।