Chhath Puja: जानिए छठ से जुड़ी कथा के बारे में

पुराणों में मां दुर्गा के छठे रूप कात्यायनी देवी को छठ माता का ही रूप माना जाता है। छठ मईया को संतान देने वाली माता के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता  है कि ये व्रत संतान प्राप्ति और संतान की मंगलकामना के लिए रखा जाता है।

author-image
Kalyani Mandal
16 Nov 2023
New Update
chhat puja

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : पुराणों में मां दुर्गा के छठे रूप कात्यायनी देवी को छठ माता का ही रूप माना जाता है। छठ मईया को संतान देने वाली माता के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता  है कि ये व्रत संतान प्राप्ति और संतान की मंगलकामना के लिए रखा जाता है। मान्यता के अनुसार छठ देवी सूर्य देव की बहन हैं और उन्हीं को प्रसन्न करने के लिए भगवान सूर्य की आराधना की जाती है। व्रत करने वाले मां गंगा और यमुना या किसी नदी या जलाशयों के किनारे आराधना करते हैं। इस पर्व में स्वच्छता और शुद्धता का विशेष ख्याल रखा जाता है।