/anm-hindi/media/media_files/4BS7jLzqoByRUCjDlVqF.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आज का राशिफल (aaj ka rasifal) के अनुसार आज का दिन (today Horoscope) राशि चक्र की सभी राशियों (rasifal) के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज चंद्र देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इससे कई राशि के जातकों को करियर-कारोबार को नया आयाम मिल सकता है। वहीं कई राशि के जातकों को मानसिक तनाव से निजात मिलेगी।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) : आज आप स्वास्थ्य के चलते कुछ परेशान रह सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी विशेष काम का प्रयोजन मन में बन सकता है, जिसे पूर्ण करने के लिए आप किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज किसी पुराने कार्य के पूर्ण होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। आज पत्नी-बच्चों के लिए शॉपिंग आप कर सकते हैं, जिससे परिवार में माहौल शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नए रास्ते प्राप्त होंगे। आज मन सकारात्मक सोच से भरा रहेगा। परिवार में चल रहे विवाद खत्म होंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today) : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही आप किसी बड़े प्रोजेक्ट में भागीदारी कर सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में लाभ के योग बनेंगे। साथ ही आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय परिवार के लिए आज ले सकते हैं, जो आगामी समय में आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप नया वाहन ले सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today) : आज आपका मन थोड़ा उदास रह सकता है। आपका कोई बड़ा काम पूरा न होने से आप थोड़ा परेशान नजर आएंगे। स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं। पत्नी व बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई की चिंता मन में बनी रहेगी। आर्थिक तौर से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान हो सकता है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today) : आज के दिन आपको कुछ नया करने का मन में प्लान बन सकता है। हालांकि, आर्थिक तौर से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर धोखा दे सकते हैं। आज व्यापार में बड़ा रिस्क लेना आपके लिए ठीक नहीं होगा। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मिलना होगा, जिससे आंतरिक खुशी प्राप्त होगी। आज व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। पुराना बड़ा निवेश आज आपको लाभ पहुंचाने वाला है। आज के दिन आप कोई नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today) : आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप अपने किसी पर्सनल कार्य को लेकर आज बहुत उत्सुक दिखाई देंगे। आपका कार्य पूर्ण हो जाने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक तौर से आज कोई बड़ा लाभ आपको मिल सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today) : आज आप वाहन आदि के चलने में सावधानी रखें, नहीं तो चोट लग सकती है। आज व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार लें। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। किसी को बड़ी रकम उधार में देना आज आफत मोल लेना होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पत्नी और बच्चों से चल रहे मतभेद दूर होंगे।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today) : आज आपके मन में कई प्रकार की शंकाएं उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य कारणों के चलते आज आप कुछ परेशान रह सकते हैं। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित दिखाई पड़ेंगे। व्यापार-व्यवसाय में किसी गरीबी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। आज कोई बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरीके से विचार लें, नहीं तो नुकसान की संभावना है। परिवार में मतभेद बढ़ेंगे।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today) : आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आपके करीबी लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। बच्चों और पत्नी के लिए कोई बड़ा उपहार खरीद सकते हैं।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today) : आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से चल रहे स्वास्थ्य कारणों के कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपको स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी अपने का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। नई प्रॉपर्टी व नए कार्य की आज शुरुआत आप कर सकते हैं।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today) : आज आपको कोई नई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा, परंतु स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। शारीरिक थकावट व कमजोरी महसूस होगी। आर्थिक तौर से कुछ परेशानियां सामने आएंगे, लेकिन उन पर काबू पाना आपके लिए सहज होगा। आज कोई बड़ा निवेश न करें। प्रॉपर्टी आदि के लेनदेन में सावधानी रखें।