जेल में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर हमला!

लखनऊ जिला जेल के अस्पताल में इलाज के दौरान पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति घायल हो गए। जेल प्रशासन के सूत्रों के अनुसार, अस्पताल की सफाई व्यवस्था में लगे एक कैदी से उनकी बहस हो गई।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Breaking News

Breaking News

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: लखनऊ जिला जेल के अस्पताल में इलाज के दौरान पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति घायल हो गए। जेल प्रशासन के सूत्रों के अनुसार, अस्पताल की सफाई व्यवस्था में लगे एक कैदी से उनकी बहस हो गई। बाद में जब बात हाथापाई तक पहुँची, तो कैदी ने प्रजापति पर अलमारी के स्लाइडिंग हिस्से से वार कर दिया।

डीजी जेल ने बताया कि घटना में गायत्री प्रजापति घायल हो गए, लेकिन उन्हें तुरंत आवश्यक उपचार दिया गया। वह फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ हैं। घटना के बाद जेल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पूरे मामले की जाँच की जा रही है।