New Update
/anm-hindi/media/media_files/2025/05/02/QK5ioh5E9N3Nzbeb85C4.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: शुक्रवार को सुबह सात बजे वृष लग्न में केदारनाथ मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस मौके पर हजारों श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के पावन पल के साक्षी बने। जानकारी के मुताबिक, मंदिर के कपाट खुलते ही केदारघाटी हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी।
कपाटोद्घाटन के लिए मंदिर को 108 क्विंटल फूल-मालाओं से सजाया गया है। वहीं, शासन, प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ ही सुरक्षा बल भी तैनात है।
करो देवाधिदेव के दर्शन, सफल होगा जीवन
— Hardik Bhavsar (@Bitt2DA) May 2, 2025
तीनो लोको के स्वामी बाबा केदार के कपाट आज से विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुल गए है !
"हर हर महादेव" के नारो से गूंज उठा केदारधाम pic.twitter.com/m6lRgAL2wt