/anm-hindi/media/media_files/2025/01/26/0Lj7uoaLjluTClNUu0yD.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आज देश 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर देशभर में जश्न देखने को मिल रहा है। हर भारतीय देशभक्ति के रस से सराबोर नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में देशभर के विभिन्न राज्यों की झांकियां निकाली गई। गणतंत्र दिवस के जश्न में कर्तव्य पथ पर दिल्ली झांकी प्रदर्शित की गई, जिसने हर किसी का मन मोह लिया। गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
#WATCH 76वें गणतंत्र दिवस की परेड में दिल्ली की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया। दिल्ली के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा प्रस्तुत दिल्ली की झांकी भारत के लोगों की सामूहिक आकांक्षाओं का प्रतीक है। दिल्ली ऐतिहासिक रूप से उच्च शिक्षा, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी का केंद्र रही है।… pic.twitter.com/DHyBC3YYNH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2025