यमुना का विकराल रूप, 517 परिवार हुए बेघर

आगरा में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यमुना में आई बाढ़ से शनिवार को तटवर्ती क्षेत्रों के 517 परिवार बेघर हो गए। कैलाश से लेकर बल्केश्वर, मोती महल और नगला पैमा तक लोगों के घरों में पानी भर गया है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
flood in Yamuna

flood in yamuna

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आगरा में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यमुना में आई बाढ़ से शनिवार को तटवर्ती क्षेत्रों के 517 परिवार बेघर हो गए। कैलाश से लेकर बल्केश्वर, मोती महल और नगला पैमा तक लोगों के घरों में पानी भर गया है। मोती महल में करीब 250 घर बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। घरों में खाने-पीने से लेकर कपड़े, विद्युत उपकरण, फर्नीचर व अन्य सामान डूब गया। इन घरों में रहने वाले एक हजार से अधिक लोगों को प्रशासन ने बाढ़ राहत शिविर में शरण लेने के लिए कहा है। वॉटर वर्क्स पर यमुना का जलस्तर शनिवार शाम पांच बजे 499.2 फीट था, जो बाढ़ के निशान (499 फीट) से ऊपर था।