यमुना का दिखा रौद्र रूप...रास्ते डूब गए, अलर्ट जारी

एहतियातन प्रशासन ने यमुना किनारे बसे 40 गांव में अलर्ट जारी किया है। गोकुल बैराज से रविवार शाम सात बजे  75 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने से यमुना में बाढ़ की आशंका है

author-image
Jagganath Mondal
New Update
The fierce form of Yamuna

The fierce form of Yamuna

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: एहतियातन प्रशासन ने यमुना किनारे बसे 40 गांव में अलर्ट जारी किया है। गोकुल बैराज से रविवार शाम सात बजे  75 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने से यमुना में बाढ़ की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, वाटर वर्क्स पर रविवार शाम सात बजे नदी चेतावनी स्तर से एक फुट नीचे बह रही थी। न्यूनतम बाढ़ का चेतावनी स्तर 495 फीट है, जबकि यमुना का जलस्तर 494.30 फीट था।

पहाड़ों पर लगातार बारिश से मथुरा और आगरा में यमुना उफान पर है। दिल्ली स्थित ओखला बैराज से यमुना में 28,091 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सिंचाई बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार आगरा में वाटर वर्क्स पर पिछले 24 घंटे में यमुना के जलस्तर में 1.8 फीट की वृद्धि दर्ज की गई है। शनिवार शाम सात बजे यमुना का जलस्तर 492.5 फीट था, जो रविवार शाम सात बजे यह 494.30 फीट पहुंच गया।