यमुना खतरे के निशान से ऊपर, दिल्ली में बाढ़ की आशंका

आज सवेरे यमुना खतरे के निशान से ऊपर (लोहा पुल) बह रही है। दिल्ली में बाढ़ का खतरा है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह से हथिनीकुंड बैराज से लगातार करीब 3.25 लाख क्यूसेक पानी हर घंटे छोड़ा जा रहा है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Yamuna

Yamuna

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आज सवेरे यमुना खतरे के निशान से ऊपर (लोहा पुल) बह रही है। दिल्ली में बाढ़ का खतरा है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह से हथिनीकुंड बैराज से लगातार करीब 3.25 लाख क्यूसेक पानी हर घंटे छोड़ा जा रहा है। यमुना पहले ही चेतावनी स्तर के ऊपर और खतरे के निशान के करीब है तो वहीं हीं सुबह 10 बजे 204.90 मीटर यमुना का जलस्तर है। एक बार फिर से साल 2023 में आई बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। तब भी जब एक साथ 3 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया था तो दिल्ली में आफत आ गई थी।