पाकिस्तान की भाषा बोलने की क्या है मजबूरी ? अनुराग ठाकुर ने पूछा गंभीर सवाल (Video)
पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है इंडी गठबंधन ? कांग्रेस व उसके अन्य सहयोगी दलों को पाकिस्तान की भाषा बोलने की क्या मजबूरी है? सवाल ये है कि क्या कांग्रेस पार्टी आज भारत के साथ खड़ी भी है?
Anurag Thakur asked a serious question to India alliance
एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत का सख्त रुख अपना रहा है। आने वाले दिनों में पाकिस्तान और आतंकियों को अच्छा सबक सिखाने की भी तैयारी चल रही है। इस बीच भारत ने कुछ कड़े फैसले भी लिए,जिसमें देश में रहने वाले अवैध या वैध पाकिस्तानियों को उनके मुल्क वापस भेजना भी शामिल है। देश के हर कोनों से पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा जा रहा है। इसी मुद्दे पर अनुराग ठाकुर ने INDI शासित राज्यों को घेरा।
अनुराग ठाकुर ने कहा BJP शासित राज्यों से पाकिस्तानी नागरिको के वापस भेजने की खबरे आ रही है पर INDI शासित 'राज्यों' से कोई ऐसी खबर नहीं आ रही ? आखिर पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है इंडी गठबंधन ? कांग्रेस व उसके अन्य सहयोगी दलों को पाकिस्तान की भाषा बोलने की क्या मजबूरी है? सवाल ये है कि क्या कांग्रेस पार्टी आज भारत के साथ खड़ी भी है?
उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल के अलग-अलग शहरों से पाकिस्तानियों को वापस भेजने की कोई कार्रवाई नहीं की गई और साथ ही इंडी शासित अन्य राज्यों में भी पाकिस्तानियों के खिलाफ कोई करबाई नहीं की जा रही है।