कौन है सीएम योगी के हिटलिस्ट में

फिलहाल उसका नाम टॉप 60 की लिस्ट से बाहर है। पुलिस को मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशा और नोएडा अथारिटी के मुख्य अभियंता यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता की भी तलाश है लेकिन इन पर कोई इनाम घोषित नहीं किया गया है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Hitlist of Yogi

mafia Hitlist of Yogi

एनएम न्यूज, ब्यूरो: उत्तर प्रदेश (UP) की योगी (Yogi) सरकार माफियाओं (Mafia) पर शिकंजा कस दिया है। अब राज्य में 60 माफियाओं की लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें एक नाम गाजियाबाद की दीप्ति बहल का भी है। अतीक अहमद की पत्नी शाहस्ता परवीन से भी ज्यादा इनाम घोषित किया गया है। लाइफ बोट घोटाले के मास्टरमाइंड संजय भाटी की पत्नी दीप्ति पर 100 से ज्यादा मामले दर्ज है। पुलिस पिछले 4 सालों से उसकी तलाश कर रही है। उस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है। माफियाओं की लिस्ट में केवल 4 लोगों पर 5 लाख का इनाम है। इनमें भूदेव सिंह, बिजेंद्र हुड्डा और राशिद नसीम शामिल है। 

महिला माफियाओं की बात करें तो उत्तर प्रदेश में दीप्ति बहल का नाम पहले नंबर पर है। उसके बाद शाइस्ता परवीन का आता है। शाइस्ता की पुलिस को उमेश पाल हत्याकांड में तलाश है। उस पर पुलिस (Police) ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। खबरों की माने तो अतीक के आतंकी साम्राज्य को अब शाइस्ता ही संभाल रही है। फिलहाल उसका नाम टॉप 60 की लिस्ट से बाहर है। पुलिस को मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशा और नोएडा अथारिटी के मुख्य अभियंता यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता की भी तलाश है लेकिन इन पर कोई इनाम घोषित नहीं किया गया है।