New Update
/anm-hindi/media/media_files/2025/02/01/WH3E4Uvmrhuq1kfAbRnZ.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: इस बार का बजट मध्यम वर्ग के लिए बजट है। लेकिन, सबके मन में सवाल है कि बजट में किन चीजों के दाम कम किए गए हैं? कैंसर और दूसरी असाध्य बीमारियों की दवाओं के दाम कम किए गए हैं। लिथियम बैटरी सस्ती हो रही हैं। एलईडी और एलसीडी टीवी सस्ते होंगे। मोबाइल फोन के दाम कम होंगे। इलेक्ट्रिक कारें सस्ती होंगी। मेडिकल और सर्जिकल उपकरण भी सस्ते होंगे। जूते, बेल्ट, बैग जैसी रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम सस्ते होंगे। जहाज के कलपुर्जों के दाम कम होंगे। देश में बनने वाले कपड़े भी सस्ते होंगे। समुद्री मछलियों के दाम कम होंगे। साबुन और टूथपेस्ट जैसी रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम भी कम होंगे।