श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी पर्व पर सीएम योगी ने क्या कहा!

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी पर्व पर राजधानी लखनऊ से दिल्ली तक संदेश यात्रा का शनिवार को शुभारंभ हुआ। जानकारी के मुताबिक, सुबह गुरुद्वारा नाका हिंडोला से निकली यात्रा मुख्यमंत्री आवास तक पहुंची।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
yogi

yogi

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी पर्व पर राजधानी लखनऊ से दिल्ली तक संदेश यात्रा का शनिवार को शुभारंभ हुआ। जानकारी के मुताबिक, सुबह गुरुद्वारा नाका हिंडोला से निकली यात्रा मुख्यमंत्री आवास तक पहुंची। यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

सीएम ने यात्रा को दिल्ली के लिए रवाना किया। इस मौके पर शबद कीर्तन एवं कथा विचार के बाद गुरु लंगर वितरित किया गया। यात्रा लखनऊ से प्रारंभ होकर कानपुर, इटावा, आगरा होते हुए दिल्ली के चांदनी चौक, शीशगंज स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त होगी।