उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने क्या कहा?

सीएम योगी ने महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि शारदीय नवरात्र के पहले दिन यानी 22 सितंबर से प्रदेश में मिशन शक्ति 5.0 अभियान की शुरुआत होगी, जो एक माह तक चलेगा।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
cm yogi

cm yogi

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगामी पर्व-त्योहार हर्ष उल्लास के साथ मनाएं। साथ ही लोगों की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने शारदीय नवरात्रि दीपावली, धनतेरस, दीपोत्सव, देव-दीपावली एवं छठ पूजा आदि पर्वों के सुचारू आयोजन के लिए उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दिशा-निर्देश दिए।

सीएम योगी ने महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि शारदीय नवरात्र के पहले दिन यानी 22 सितंबर से प्रदेश में मिशन शक्ति 5.0 अभियान की शुरुआत होगी, जो एक माह तक चलेगा।