New Update
/anm-hindi/media/media_files/2025/08/29/cm-yogi-2025-08-29-18-11-10.jpg)
cm yogi
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा के शासनकाल में गुंडागर्मी और माफियाराज चरम पर था। सपा सरकार में हर जनपद में एक माफिया को पाला गया था। विकास के धन की बंदरबांट हो रही थी। लूट घसोट चरम पर था। गरीबों के लिए आने वाले पैसे पर डाका डाला जाता था। जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करना सूरज पर थूंकने जैसा है। यह पीएम का नहीं देश की 140 करोड़ जनता का अपमान है। जनता इसका जवाब कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को देगी। सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्रतापगढ़ में साढ़े पांच अरब की परियोजनाओं का लोकापर्पण और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)