जेल में CM Kejriwal का घटा वजन, कैबिनेट मंत्री ने जताई चिंता

अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य पर कैबिनेट मंत्री आतिशी ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा उन्हें जेल में डाल कर उनके स्वास्थ को खतरे में डाल रही है। अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ हो गया तो पूरा देश तो क्या, भगवान भी इन्हें माफ नहीं करेंगे। 

author-image
Sneha Singh
New Update
cabinet minister

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: गिरफ्तारी के बाद से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन तेजी से घट रहा है। दिल्ली सीएम के तेजी से गिरते वजन ने डॉक्टर्स की चिंता बढ़ा दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद से अब तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन साढ़े चार किलो कम हुआ है। अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य पर कैबिनेट मंत्री आतिशी ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा उन्हें जेल में डाल कर उनके स्वास्थ को खतरे में डाल रही है। अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ हो गया तो पूरा देश तो क्या, भगवान भी इन्हें माफ नहीं करेंगे।