New Update
/anm-hindi/media/media_files/2025/06/21/delhi-rain-2025-06-21-17-28-08.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक, विशेष रूप से दक्षिणी और पश्चिमी दिल्ली में दोपहर बाद हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट देखी गई, जिससे उमस भरी गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश और आंधी की संभावना जताई है। साथ ही येलो अलर्ट भी जारी किया है।
#WATCH | दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश के साथ मौसम में बदलाव देखा गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025
वीडियो आरके पुरम क्षेत्र से है। pic.twitter.com/9KpujJKUpw
#WATCH | दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025
वीडियो चाणक्यपुरी से है। pic.twitter.com/O5h8TY2FuV