स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: उत्तरी सिक्किम के मंगन जिले में 11 पर्यटकों को ले जा रहा एक वाहन तीस्ता नदी में गिर गया। जानकारी के मुताबिक, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। बाकी आठ लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि दुर्घटना गुरुवार रात को हुई, जब वाहन लाचेन से लाचुंग की ओर जा रहा था। यह पहाड़ी मार्ग पर एक खतरनाक मोड़ पर तीस्ता नदी में लगभग 1,000 फीट नीचे गिर गया। इलाके में आए दिन दुर्घटना होती रहती है।