चाचा ने की भतीजी से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

उनका कहना है कि सदर अस्पताल में बच्ची को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उनकी बच्ची की उम्र 12 साल है। लेकिन, अस्पताल वालों ने उसकी उम्र 20 साल लिख दिया। हमलोगों ने इसका विरोध किया लेकिन उनलोगों ने किसी की नहीं सुनी।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
child rape

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ :  बेगूसराय में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है। यह हैवानियत किसी और ने नहीं, बल्कि उसके चचेरे चाचा ने ही की। घटना के बाद लड़की के परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। लेकिन, कुछ ही देर बाद परिजन हंगामा करने लगे। परिजनों ने जमकर बवाल किया। उनका कहना है कि सदर अस्पताल में बच्ची को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उनकी बच्ची की उम्र 12 साल है। लेकिन, अस्पताल वालों ने उसकी उम्र 20 साल लिख दिया। हमलोगों ने इसका विरोध किया लेकिन उनलोगों ने किसी की नहीं सुनी। थानेदार ओम प्रकाश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ करवाई की जाएगी। इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।