New Update
/anm-hindi/media/media_files/2025/06/15/rbRsuhDs7tsxIwWJUeQj.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: महाराष्ट्र के पुणे जिले में बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंदामाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर बना एक पुल ढह गया है। इस हादसे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है, जबकि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं छह लोगों को बचा लिया गया है।
#WATCH पुणे, महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंदामाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर एक पुल ढह गया। 10 से 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है। 5 से 6 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: पिंपरी चिंचवड़ पुलिस pic.twitter.com/Fl8O2rt6iK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2025