कई जिलों में मूसलाधार बारिश!

सितंबर का महीना खत्म होने वाला है, लेकिन महाराष्ट्र के तमाम जिलों में लौटते मानसून का कहर जारी है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई और आसपास के जिलों में शनिवार देर रात से मूसलधार बारिश हो रही है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
heavy rain in mumbai

heavy rain in mumbai

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सितंबर का महीना खत्म होने वाला है, लेकिन महाराष्ट्र के तमाम जिलों में लौटते मानसून का कहर जारी है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई और आसपास के जिलों में शनिवार देर रात से मूसलधार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार के लिए मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों में 'रेड अलर्ट'जारी किया है। कई इलाकों में 100 मिमी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। भारी बारिश के कारण ठाणे में एक व्यक्ति नदी में बह गया।