130 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी यह डबल इंजन ट्रेन

देश की पहली अमृत भारत ट्रेन (Amrit Bharat Train) 30 दिसंबर को अयोध्या से दिल्ली के लिए रवाना होगी। वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) की तर्ज पर डिजाइन यह देश की पहली पुल-पुश ट्रेन है, जिसमें दो इंजन लगेंगे।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Amrit bharat trn

Double engine train

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : देश की पहली अमृत भारत ट्रेन (Amrit Bharat Train) 30 दिसंबर को अयोध्या से दिल्ली के लिए रवाना होगी। वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) की तर्ज पर डिजाइन यह देश की पहली पुल-पुश ट्रेन है, जिसमें दो इंजन लगेंगे। दोनों इंजन ट्रेन को रफ्तार देंगे। आगे का इंजन ट्रेन को खींचेगा, जबकि पीछे का इंजन धक्का देगा। ट्रेन 130 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) इसे हरी झंडी दिखाएंगे। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सोमवार को इसकी जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। केंद्रीय मंत्री ने इस मौके पर अमृत भारत ट्रेन का निरीक्षण भी किया और रेल मंत्री ने बताया कि देश के सभी रूटों पर इस तरीके की ट्रेन चलाई जाएंगी। हर माह 20 से 30 अमृत भारत ट्रेनें बनाई जाएंगी।