चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद हिंसा, पेट्रोल बम फेंके

 चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत के बाद निकले जुलूस में बवाल हो गया। रविवार रात मध्यप्रदेश के महू में इस कदर हिंसा भड़की की प्रशासन भी हैरान रह गया। जानकारी के मुताबिक, सैकड़ों लोगों ने दुकानों और वाहनों में आग लगा दी।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
mp Violence

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत के बाद निकले जुलूस में बवाल हो गया। रविवार रात मध्यप्रदेश के महू में इस कदर हिंसा भड़की की प्रशासन भी हैरान रह गया। जानकारी के मुताबिक, सैकड़ों लोगों ने दुकानों और वाहनों में आग लगा दी। कई जगह पेट्रोल बम भी फेंके गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इसके बाद भी जब हालात नहीं सुधरे तो सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद हालात काबू में आ सके। सोमवार सुबह प्रमुख बाजार खुल गए हैं लेकिन जहां घर दुकान जलाए गए वह क्षेत्र अभी भी बंद हैं। कई क्षेत्रों में अभी भी दहशत है। महू में चप्पे चप्पे पर पुलिस है और आर्मी ने हर मूवमेंट पर नजर रखी हुई है। इस हिंसा में पांच से छह लोगों के घायल होने की सूचना है। कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक हालात काबू में हैं, आरोपियों की पहचान की जा रही है।