Indian Army : शब्दों से नहीं, बल्कि आग और राष्ट्र के संकल्प से जवाब देंगे (Video)

भारतीय  सेना  सतर्क  और  तैयार  है और अगर फिर से चुनौती  दी गई  तो हम फिर से जवाब देंगे, शब्दों से नहीं बल्कि आग और राष्ट्र  के संकल्प से।

author-image
Jagganath Mondal
एडिट
New Update
The Indian Army said that we will respond not with words but with fire and the resolve of the nation

The Indian Army said that we will respond not with words but with fire and the resolve of the nation

मंजीत सिंह, एएनएम न्यूज़ : जैसा  कि  आप  जानते  हैं, Poonch ब्रिगेड Operation Sindoor के  दौरान  लगातार  और  कठिन अभियानों में  शामिल रहे। यह ऑपरेशन पाकिस्तान  द्वारा  Line of Control पर  बिना  वजह  की  गई  आक्रामकता  के  जवाब में  किया  गया।

   

इंडियन आर्मी ने कहा "हमने  इंतज़ार  नहीं  किया,  हमने  पहले  से  तैयारी  की थी। इस दृष्टिकोण  से कहूँ तो Poonch ब्रिगेड सिर्फ एक हिस्सा नहीं बल्कि, Operation Sindoor का मुख्य आधार था।"

पहलगाँव  में  पाकिस्तान  के  समर्थन  से  किया  गया  आतंकी हमले  का  भारतीय सेना ने जवाब  बड़ी  सोच-समझ  के साथ दिया।  शुरू  में  सेना  ने  केवल आतंकवादी ठिकानों पर  ही  हमला  किया। पूंछ, राजौरी  और  अखनूर  के  सामने  नौ  में  से  छह मुख्य आतंकवादी  ठिकानों  को  उस  रात  खत्म  कर  दिया  गया।  लेकिन  जब पाकिस्तानी सेना ने आम नागरिक  इलाकों  को  बिना  सोचे  समझे  निशाना  बनाना  शुरू  किया,  तब  Indian Army ने  सीधे  उनके  सैन्य  ठिकानों  को  निशाना  बनाना  शुरू  किया। जब  दुश्मन  ने  ड्रोन  की  बड़ी  संख्या  से  हमला  करने  की  नई रणनीति अपनाई, तब Army Air Defence ने असली चमक दिखाई। अपनी शानदार  कौशल, सहनशीलता और बेहतरीन  तालमेल  से हर हवाई  खतरे  को  रोकते  हुए , हमारे जवानों और इलाके की रक्षा की। 

Op Sindoor अभी  खत्म  नहीं  हुआ  है, इसे अभी कुछ समय के लिए स्थगित  कर दिया  गया  है। इसलिए  भारतीय  सेना  सतर्क  और  तैयार  है और अगर फिर से चुनौती  दी गई  तो हम फिर से जवाब देंगे, शब्दों से नहीं बल्कि आग और राष्ट्र के संकल्प से।