तेजस्वी ने भाजपा के दो नेताओं पर किया तीखा हमला?

उन्होंने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि “बिहार में अपराधी ही ‘विजय’ और ‘सम्राट’ बन गए हैं।”

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Tejashwi Yadav

Tejashwi Yadav

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बिहार में सियासी पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा और बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि “बिहार में अपराधी ही ‘विजय’ और ‘सम्राट’ बन गए हैं।”