गर्मी खत्म, अब होगी बारिश! धूल भरी आंधी से रहें सावधान

इन दिनों देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है, तो कहीं आंधी-तूफान और बारिश हो रही है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
rain

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: इन दिनों देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है, तो कहीं आंधी-तूफान और बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज कुछ राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। वहीं, कुछ इलाकों में भीषण गर्मी पड़ेगी। जानिए आज कहां कैसा रहेगा मौसम।

आज दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आज 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। लोगों को आज तापमान से थोड़ी राहत मिल सकती है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला है। यहां मौसम का मिजाज अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग रहने वाला है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू चलने की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ तेज बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने वाले हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही, आसपास के इलाकों में तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।