आज भी AQI 400 के पार, जानें कैसे हैं हालात

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार सुबह दिल्ली के आनंद विहार में AQI 428 दर्ज किया गया। यह आंकड़ा "गंभीर" श्रेणी में आता है, जो वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर को दर्शाता है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
delhi ncr

delhi ncr

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दिवाली के बाद दिल्ली और पूरे एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है, जिससे वायु गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, दिवाली के तीन दिन बाद AQI 400 को पार कर गया है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता का रेड ज़ोन में होना एक गंभीर चेतावनी है। हालाँकि पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई है, लेकिन PM 2.5 के बढ़ते स्तर ने चिंता बढ़ा दी है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार सुबह दिल्ली के आनंद विहार में AQI 428 दर्ज किया गया। यह आंकड़ा "गंभीर" श्रेणी में आता है, जो वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर को दर्शाता है। अक्षरधाम के आसपास AQI 350, इंडिया गेट और उसके आसपास 353 और एम्स में 342 था।