New Update
/anm-hindi/media/media_files/2024/12/14/gmPC4AOsiDToguwRi6uv.jpg)
एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी गंभीर रूप से बीमार हैं। उनकी बिगड़ती हालत के चलते उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस साल यह दूसरी बार है जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Veteran BJP leader Lal Krishna Advani admitted to Apollo Hospital in New Delhi pic.twitter.com/uiolHBHewB
— IANS (@ians_india) December 14, 2024
97 वर्षीय आडवाणी को इससे पहले जुलाई में भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि वह उम्र संबंधी बीमारियों का इलाज करा रहे हैं।