/anm-hindi/media/media_files/XMZmQF8VqsPrfXGDWR7A.jpg)
Saharashri Subrata Roy passes away
एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: लंबे समय से बीमार चल रहे सहारा (Sahara) ग्रुप के 75 वर्षीय चेयरमैन सुब्रत रॉय का मंगलवार की रात मुंबई में निधन हो गया है।
The Chief of Sahara India Pariwar, @Subrataroysahar
— Chetan Upadhyaya (@chetanupadhyaya) November 14, 2023
Subrata Roy Sahara ji breathed his last on Tuesday at Kokila Ben Hospital in Mumbai. He was one of the most Spiritual & Nationalistic Businessman of India.#SaharaIndia#SubrataRoySahara@saharaindia@ANIpic.twitter.com/dMlKvN1RVL
सहारा इंडिया की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक ‘सहाराश्री’ को मेटास्टैटिक स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या थी। स्वास्थ्य में गिरावट के कारण 12 नवंबर 2023 को उन्हें मुंबई के ‘कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट’ (केडीएएच) में भर्ती कराया गया था, जहां कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण 14 नवंबर 2023 की रात करीब 10.30 बजे उनका निधन हो गया।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर बुधवार (15 नवंबर) को लखनऊ लाया जाएगा। यहां सहारा सिटी में उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद शवदाह स्थल के लिए उनकी अंतिम यात्रा रवाना होगी।