/anm-hindi/media/media_files/dcGCZdQiKtPlpYzgp19y.jpg)
Roshni Yadav has resigned from BJP
एएनएम न्यूज, ब्यूरो : मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh) में सियासी उठापटक और दल बदलने के दौर के बीच भाजपा (BJP) को लगा झटका। मध्यप्रदेश (MP) के पूर्व राज्यपाल (former Governor) रामनरेश यादव ( Ramnaresh Yadav) की बहू और निवाड़ी जिला पंचायत सदस्य रोशनी यादव (Roshni Yadav) ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।
सूत्रों के मुताबिक रोशनी ने भाजपा की रीति नीति और नेतृत्व से दुखी होकर पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया है और साथ ही रोशनी के कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। भाजपा से इस्तीफा देने के पीछे अपनी पीड़ा बताई है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। रोशनी यादव ने भाजपा पर महिलाओं को ठगने का आरोप लगाया है। यादव ने कहा कि जनता केंद्र और राज्य सरकार दोनों से नाराज है। जिस दल से जनता खुश नहीं है, उस दल में रहकर जनता की सेवा कैसे हो सकती है। बता दें रोशनी निवाड़ी सीट से विधानसभा टिकट की दावेदारी कर रही हैं। वे 24 अगस्त को कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)