महाराष्ट्र-गुजरात में बारिश का अलर्ट जारी!

मानसून के बाद अरब सागर में उठा सीजन का पहला चक्रवात 'शक्ति' तटीय इलाकों में उथल-पुथल मचा सकता है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
cyclone Shakti

cyclone Shakti

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मानसून के बाद अरब सागर में उठा सीजन का पहला चक्रवात 'शक्ति' तटीय इलाकों में उथल-पुथल मचा सकता है। जानकारी के मुताबिक, चक्रवात के कारण समुद्र में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। चक्रवात शक्ति सोमवार से कमजोर पड़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, रविवार शाम तक उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य अरब सागर तक पहुंचने के बाद चक्रवात पूर्व की ओर मुड़ना शुरू कर देगा। 

इसके भारत के तट से टकराने की संभावना कम है। इसके बावजूद इसके प्रभाव से महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है, जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।