राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरू!

बिहार चुनाव को देखते हुए आज इंडिया गठबंधन के लिए बड़ा दिन है। इंडिया गठबंधन ने वोट अधिकार यात्रा के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली है। कारण है गठबंधन के सबसे बड़े नेता का बिहार आना।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बिहार चुनाव को देखते हुए आज इंडिया गठबंधन के लिए बड़ा दिन है। इंडिया गठबंधन ने वोट अधिकार यात्रा के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली है। कारण है गठबंधन के सबसे बड़े नेता का बिहार आना। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी बिहार और भारत के भविष्य को मजबूत करने के लिए वोटर अधिकार यात्रा पर निकल रहे हैं। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज दोपहर से वोट अधिकार यात्रा की शुरू करने जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी इस यात्रा में शामिल होंगे। रोहतास के डेहरी ऑन सोन से वह मोदी सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे। वह भी 16 दिन बिहार में रहेंगे। 24 जिलों में करीब 1300 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। इन जिलों में 118 विधानसभा आते हैं। राहुल गांधी की यह यात्रा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए काफी अहम मानी जा रही है।