गुजरात में गरजे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को गुजरात में अपने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि गुजरात में पार्टी के कार्यकर्ता हतोत्साहित नजर आ रहे हैं

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Rahul Gandhi roared in Gujarat

Rahul Gandhi roared in Gujarat

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को गुजरात में अपने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि गुजरात में पार्टी के कार्यकर्ता हतोत्साहित नजर आ रहे हैं, लेकिन केवल उनकी पार्टी ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा को हरा सकती है। एक सप्ताह में गुजरात की अपनी दूसरी यात्रा पर लोकसभा में विपक्ष के नेता ने आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रतिबद्धता जताई कि कांग्रेस हार नहीं मानेगी। भाजपा को हराने के लिए हम दिन रात एक कर देंगे। जो कार्यकर्ता बूथ पर मजबूत है, हम उसका साथ देंगे।