PRTC ने किया चक्का जाम !

शुक्रवार सुबह तक जालंधर, फिरोजपुर, अमृतसर सहित पूरे प्रदेश में पनबस-पीआरटीसी यूनियन ने विरोध जताते हुए हड़ताल कर दी है। पटियाला में प्रदर्शन कर रहे रोडवेज कर्मियों पर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया है। व

author-image
Jagganath Mondal
New Update
PRTC Blocks Roadways

PRTC Blocks Roadways

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पंजाब में पनबस और पीआरटीसी कर्मचारियों ने हड़ताल कर चक्का जाम कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम से ही कर्मचारियों और नेताओं की गिरफ्तारियां शुरू हो गई थीं, जिसके चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया। 

शुक्रवार सुबह तक जालंधर, फिरोजपुर, अमृतसर सहित पूरे प्रदेश में पनबस-पीआरटीसी यूनियन ने विरोध जताते हुए हड़ताल कर दी है। पटियाला में प्रदर्शन कर रहे रोडवेज कर्मियों पर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया है। वहीं पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है।