विधायक के आवास में लगाई आग

इस घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि "मनोज जरांगे पाटिल को देखना चाहिए कि उनके अनशन के बीच प्रदर्शन कहां जा रहे हैं। यह गलत दिशा की तरफ मुड़ रहे हैं।"

author-image
Jagganath Mondal
New Update
fire on mla house

Residence of MLA

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर माहौल गर्माता जा रहा है। इस राज्य में इसे लेकर अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक बीड में ऐसे ही एक प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रकाश सोलंकी के आवास पर तोड़फोड़ की और वहीं आग लगा दी। इस घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि "मनोज जरांगे पाटिल को देखना चाहिए कि उनके अनशन के बीच प्रदर्शन कहां जा रहे हैं। यह गलत दिशा की तरफ मुड़ रहे हैं।"

इस घटना पर विधायक प्रकाश सोलंकी ने बयान दिया है कि जब प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ के बाद आग लगाई, तब वह घर के अंदर ही थे। हालांकि, इस आगजनी में उनके परिवार या स्टाफ का कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। सभी लोग सुरक्षित हैं लेकिन आग की वजह से प्रॉपर्टी का काफी नुकसान हुआ है।