/anm-hindi/media/media_files/2025/04/30/Pn9Tj01wTwT95h5J4Udd.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सवेरे देशवासियों को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दीं। जानकारी के मुताबिक, इसी के साथ बसव जयंती के शुभ अवसर पर जगद्गुरु बसवेश्वर का पुण्य स्मरण किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस संबंध में दो अलग-अलग संदेश एक्स पर जारी किए।
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, '' आप सभी को अक्षय तृतीया की अनंत शुभकामनाएं। मानवता को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए सफलता, संपन्नता और प्रसन्नता लेकर आए, जो विकसित भारत के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे। '' प्रधानमंत्री ने दूसरे संदेश में लिखा, '' बसव जयंती के शुभ अवसर पर हम जगद्गुरु बसवेश्वर के गहन ज्ञान को याद करते हैं। समाज के प्रति उनका दृष्टिकोण और हाशिए पर पड़े लोगों के उत्थान के लिए उनके अथक प्रयास आज भी हमारा मार्गदर्शन करते हैं।'' उल्लेखनीय है कि वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया कहा जाता है। इस दिन सूर्य और चन्द्रमा दोनों ही अपनी उच्च राशि में स्थित होते हैं। अतः दोनों की सम्मिलित कृपा का फल अक्षय हो जाता है।
"आप सभी को अक्षय तृतीया की अनंत शुभकामनाएं। मानवता को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए सफलता, संपन्नता और प्रसन्नता लेकर आए, जो विकसित भारत के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे," posts PM Narendra Modi (@narendramodi). pic.twitter.com/Fa8AvQeiL0
— Press Trust of India (@PTI_News) April 30, 2025
On the auspicious occasion of Basava Jayanthi, we remember the profound wisdom of Jagadguru Basaveshwara. His vision for society and his tireless efforts to uplift the marginalised continue to guide us. pic.twitter.com/RFYTke9NuY
— Narendra Modi (@narendramodi) April 30, 2025