सैनिकों के पराक्रम पर बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू !

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने जोर देकर कहा कि इस कार्रवाई से दुनिया ने न सिर्फ भारत की सैन्य क्षमता को देखा, बल्कि शांति की दिशा में दृढ़ लेकिन जिम्मेदार कदम उठाने की उसकी नैतिक स्पष्टता को भी स्वीकार किया।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
murmu

President Murmu speaks on the valor of the soldiers

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा माहौल में तेज बदलाव के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता भारत की आतंकवाद-रोधी और प्रतिरोधक रणनीति का निर्णायक मोड़ साबित हुई है। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने जोर देकर कहा कि इस कार्रवाई से दुनिया ने न सिर्फ भारत की सैन्य क्षमता को देखा, बल्कि शांति की दिशा में दृढ़ लेकिन जिम्मेदार कदम उठाने की उसकी नैतिक स्पष्टता को भी स्वीकार किया। राष्ट्रपति नई दिल्ली में आयोजित चाणक्य डिफेन्स डायलॉग के तीसरे संस्करण के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रही थीं।