/anm-hindi/media/media_files/2025/10/22/president-murmu-2025-10-22-19-19-22.jpg)
President Murmu
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को यहां सबरीमाला में भगवान अयप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना की। जानकारी के मुताबिक, मुर्मू सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति हैं। साथ ही, वह मंदिर के दर्शन करने वाली दूसरी राष्ट्रपति भी हैं क्योंकि उनसे पहले पूर्व राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने 1970 के दशक में सबरीमाला के दर्शन किए थे और वह एक डोली में सवार होकर मंदिर तक गए थे।
VIDEO | Kerala: President Droupadi Murmu offers prayers at Lord Ayyappa Temple in Sabarimala.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 22, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7)
(Source: Third Party)#Keralapic.twitter.com/ywqu9nLGln
मुर्मू विशेष काफिले के साथ पूर्वाह्न करीब 11 बजे पंबा पहुंचीं। उन्होंने पंबा नदी के पानी से अपने पैर धोए और फिर भगवान गणपति मंदिर के मंदिर समेत आसपास के मंदिरों में पूजा-अर्चना की। इसके बाद गणपति मंदिर के मेलशंती (मुख्य पुजारी)विष्णु नंबूदरी ने 'केट्टुनिरा मंडपम' में काली साड़ी पहनीं मुर्मू की पवित्र पोटली या 'इरुमुदिकेट्टू' भरी।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)