स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षा अलंकरण समारोह 2025 (द्वितीय चरण) के दौरान डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को उत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया। जानकारी के मुताबिक, 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई काफी चर्चा में रहे थे। ऑपरेशन से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस में वे मीडिया से मुखातिब हुए थे। इस दौरान उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' की रणनीति, लक्ष्यों और परिणामों के बारे में विस्तार से बताया था।