New Update
/anm-hindi/media/media_files/d1CuMhaiDsHjXQf9m7lI.jpg)
President flew in Sukhoi fighter jet
एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: अपनी जबरदस्त स्पीड और घातक हमले के लिए जाने जाने वाले सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को तेजपुर वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरी। उड़ाने भरने के लिए वह असम के तेजपुर स्थित एयरफोर्स स्टेशन पहुंची जहां उन्हे पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के असम दौरे का आज तीसरा व आखिरी दिन है। देश की प्रथम आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज एक और कीर्तिमान रच दिया है।
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)