/anm-hindi/media/media_files/2025/09/05/draupadi-murmu-2025-09-05-12-57-10.jpg)
Draupadi Murmu
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षक दिवस पर देशभर के शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि वे समाज के मार्गदर्शक और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता होते हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर, मैं देश के सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। यह दिवस महान शिक्षाविद्, दार्शनिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती भी है, जो समस्त देश के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर देश भर के शिक्षकों को बधाई दी है।
— यूनीवार्ता (@univartaindia1) September 4, 2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संदेश में कहा, "शिक्षक दिवस के अवसर पर, मैं देश के सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएँ देती हूँ। यह दिन महान शिक्षाविद्, दार्शनिक और भारत के पूर्व… pic.twitter.com/ADDuo8bnNC
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)