राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की भगवान द्वारकाधीश के दर्शन

राष्ट्रपति ने विधिपूर्वक शास्त्रीय रीति से भगवान की पूजा-अर्चना कर भक्ति और संतुष्टि का भाव प्रकट किया। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और पुजारियों ने पारंपरिक विधि से राष्ट्रपति का स्वागत किया।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
President Draupadi Murmu

President Draupadi Murmu

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज गुजरात के पवित्र तीर्थस्थल द्वारका का धार्मिक भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री द्वारकाधीश के चरणों में शीश नवाकर दर्शन लाभ प्राप्त किया और इसे अपने जीवन का दिव्य अनुभव बताया।

राष्ट्रपति ने विधिपूर्वक शास्त्रीय रीति से भगवान की पूजा-अर्चना कर भक्ति और संतुष्टि का भाव प्रकट किया। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और पुजारियों ने पारंपरिक विधि से राष्ट्रपति का स्वागत किया।

इस पुण्य अवसर पर राष्ट्रपति ने भगवान द्वारकाधीश से भारतवासियों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस धार्मिक यात्रा में राष्ट्रपति के साथ उनकी पुत्री और अन्य गणमान्य अतिथि भी सम्मिलित हुए।