New Update
/anm-hindi/media/media_files/2025/03/09/e7SDKwTsVpzgPYRSjUDR.jpg)
President Murmu on tour on March 24
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान वे राज्य विधानसभा का दौरा करेंगी और वहां विधायकों को संबोधित भी करेंगी। उनके आगमन को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य में इस समय बजट सत्र चल रहा है, जो 21 मार्च को समाप्त होगा। राष्ट्रपति के आगमन से पहले राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रपति भवन से अभी तक उनके कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।