/anm-hindi/media/media_files/2025/10/26/murmu-2025-10-26-13-12-32.jpg)
President Draupadi Murmu
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: इंदिरापुरम शक्ति खंड 2 स्थित यशोदा मेडिसिटी अस्पताल का रविवार सुबह राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उद्घाटन किया। सुबह 11.33 पर राष्ट्रपति अस्पताल परिसर पहुंचीं। जानकारी के मुताबिक, उनके साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल भी रहीं।
मंच पर पहुंचने से पूर्व राष्ट्रपति ने अस्पताल का भ्रमण कर अस्पताल में मौजूद आधुनिक उपकरण और बेहतर इलाज के बारे में जाना। मंच पर यशोदा प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद अस्पताल के एमडी ने अस्पताल की जानकारी दी।
#WATCH गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदिरापुरम, गाजियाबाद में यशोदा मेडिसिटी अस्पताल का उद्घाटन किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 26, 2025
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/6JOqgMSiCQ
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)